लोक पाल ने किया मंडरो में मनरेगा योजना का निरीक्षण

साहिबगंज लोकपाल गोपी प्रसाद ने पूर्व से संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.

मंडरो प्रखंड के सिमड़ा पंचायत में पूर्व से संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण साहिबगंज लोकपाल गोपी प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को किया. इस दौरान लोक पाल ने मनरेगा योजना में बिरसा सिंचाई कूप योजना, सड़क में मिट्टी भराई, तालाब व बागवानी योजना का निरीक्षण किया. वहीं लोकपाल ने योजनाओं से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां ली और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ शंकर कुमार, सिमड़ा मुखिया राजेश कुमार मरांडी, कनीय अभियंता योगेश कुमार मंडल, रोजगार सेवक अमजद आलम सहित कई लाभुक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >