साहिबगंज में 150 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा शहर

साहिबगंज में भाजपा ने 150 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर, सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक हुए शामिल.

साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिला के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में गुरुवार को जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. 150 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनंत ओझा, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, कृपानाथ मंडल एवं धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे.

150 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, यात्रा में एनसीसी की टीम. | Prabhat Khabar Network

शहीद चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, महापुरुषों को किया नमन

तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहीद चौक पर शहीदों को माल्यार्पण के साथ हुई. यात्रा गांधी चौक, विवेकानंद चौक, पटेल चौक, स्टेशन रोड, ग्रीन होटल रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंची. रास्ते में पड़ने वाले सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया.

तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता और विद्यार्थी

यात्रा में एनसीसी की टीम, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की. पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया.

तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश

तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया.

सालखू सोरेन और धनंजय मंडल रहे यात्रा के संयोजक

तिरंगा यात्रा के संयोजक जिला महामंत्री सालखू सोरेन एवं सह-संयोजक जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल रहे. कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल, जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोनेलाल ठाकुर, राजेश मंडल, श्यामल दास, बप्पी निर्मल साह, संजीव राय, सागर मंडल, चांदनी देवी, चंद्रभान शर्मा, प्रेमलाल मंडल, नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग राहुल, शिवम शर्मा, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >