साहिबगंज मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Sahibganj Crime News: साहिबगंज के राजमहल में जमीन विवाद को लेकर हुई कार्तिक मंडल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानें पूरी कार्रवाई.

Sahibganj Crime News, साहिबगंज : साहिबगंज के राजमहल अनुमंडल अंतर्गत कटहलबाड़ी भट्टा में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस संबंध में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर बीते मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें कार्तिक मंडल, पिता स्व. राम मंडल, गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनकी मौत राजमहल अस्पताल में हो गई थी.

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिकी अभियुक्त सुचिन घोष, तपन घोष एवं झकसु घोष, कटहलबाड़ी भट्टा राधानगर थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: कोडरमा में CM हेमंत कल भरेंगे ‘हुंकार’: जुटेगा 8 हजार लोगों का हुजूम, हेवीवेट नेता शालिनी गुप्ता थामेंगी JMM का दामन!

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी हो रही छापेमारी

मामले को लेकर राधानगर थाना कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक, राजमहल प्रभाग राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, राधानगर थाना के एसआई शिवानंद प्रसाद, एएसआई सुनील कुमार मेहता, मनोज कुमार पासवान सहित सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल थी.

Also Read: काम का पहला दिन बना जिंदगी का आखिरी! सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग मजदूर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >