मजदूरी करने आरा जा रहे पांच किशोर को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर यात्री शेड पर पांच किशोर संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले. पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं.

प्रतिनिधि, बरहरवा बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह गश्ती के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने स्टेशन परिसर से पांच किशोर का रेस्क्यू किया. उन्होंने बताया कि आरपीएफ जवानों के साथ मानव तस्करी, टीओपीबी तथा अन्य यात्री अपराधों के विरुद्ध जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर यात्री शेड पर पांच किशोर संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले. पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. बिना अपने माता-पिता को बताये साथियों के साथ ट्रेन संख्या 14003 से बरहरवा से आरा (बिहार) मजदूरी करने जा रहे हैं. इसके बाद आरपीएफ सभी को लेकर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा पहुंची. बाल संरक्षण संस्था मंथन की आराधना मंडल और गौतम कुमार को आवश्यक कार्रवाई हेतु पांचों को सौंप दिया. मौके पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश पासवान, हेड कांस्टेबल मजनू सोरेन, कांस्टेबल अनिल कुमार साह व अजय कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >