ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

मंडरो-भगैया मुख्य मार्ग पर देर शाम को हुई घटना

मंडरो. मंडरो-भगैया मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मिर्जाचौकी से पोकलेन का बकेट ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर मंडरो जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल किशोर को तत्काल इलाज के लिए भगैया ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान गोड्डा जिले के ठाकुरगांगटी थाना क्षेत्र के छोटा मनियानकला निवासी जयद अंसारी (17) के रूप में हुई है. वह हाफिज अब्दुल खबीर का पुत्र था. सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी पुलिस अलर्ट हो गयी. एसआइ प्रवीण कुमार प्रभाकर एवं एसआइ पवन कुमार मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >