हादसा : ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक घायल, रेफर

थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमा गांव की घटना, बाजार खरीदारी करने जा रहा था युवक

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगलवार को 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न करीब 11 बजे मेटर गांव निवासी जितिया पहाड़िया अपने गांव से कुसमा बाजार खरीदारी करने आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा में जा रहा ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. इस घटना में उसे गंभीर चोट पहुंची हैं. वहीं, पंचायत समिति सदस्य खगेंद्र साह तथा स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. डॉक्टर ने घायल के कमर की हड्डी टूटने की आशंका व्यक्त की है. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >