डीसी ने किया पलटनगंज कॉलोनी व बंदरगाह टर्मिनल परिसर का निरीक्षण

आर एंड आर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

साहिबगंज

डीसी दीपक कुमार दुबे ने पलटनगंज स्थित सकरीगली में पूर्व में निर्मित आर एंड आर कॉलोनी का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कॉलोनी में ड्रेनेज सुविधा, पेयजल आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्थापित परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जायें. साथ ही उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया. डीसी ने इसके बाद बंदरगाह टर्मिनल परिसर में प्रस्तावित रेलवे साइडिंग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों का भी स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी साहिबगंज, बोरियो और तालझारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लायी जाये और लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाये. मौके पर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >