एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ग्लोबल वार्मिंग से भी राहत पायी जा सकती है

साहिबगंज. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (मेरा युवा भारत) अभियान के अंतर्गत रविवार को साहिबगंज के महादेवगंज स्थित मां सरस्वती कोचिंग सेंटर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के निदेशक अभिषेक कुमार, वार्ड पार्षद सुनील कुमार तथा पशु चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता माय भारत सदस्य राहुल कुमार ने की. इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों द्वारा परिसर में पौधारोपण कर मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार ने कहा कि माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का यह एक सुंदर और अर्थपूर्ण माध्यम है. पेड़ लगाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है, बल्कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से भी राहत पायी जा सकती है. डॉ. विशाल कुमार ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन या विशेष अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक पहल होगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार यादव, कृष्णा कुमार, चंदन कुमार, आज़ाद कुमार, धनंजय ठाकुर, सूरज कुमार सहित कोचिंग के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी. कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं में नयी ऊर्जा का संचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >