खाली पेट दवा खाने से महिला की इलाज के दौरान मौत

दवा का अधिक खुराक खान के बाद सदर अस्पताल से रेफर

साहिबगंज

दवा का अधिक खुराक खान के बाद सदर अस्पताल से रेफर महिला दीप्ति चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिसे मंगलवार की देर रात घर लाया गया. मृतका के पति अमित चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी का इलाज मालदा के डॉक्टर से चल रहा था. उन्हें घुटने व पैर में अधिक दर्द रहती थी, जिसके लिए वह दवाई का सेवन करती थी. मंगलवार की सुबह खाली पेट उन्होंने तीन दवाइयां खा ली थी. क्योंकि उन्हें अत्यधिक दर्द हो रहा था, जब मैं सुबह 7:30 बजे उठा तो उससे पूछा तो उसने बताया कि मैं दर्द के कारण खाली पेट ही दवा खा ली है. इसके बाद पेट दर्द होना शुरू हो गया. स्थानीय डॉक्टर से पूछताछ की. दर्द और तेज हुआ तो सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने उल्टी कराने की प्रक्रिया से दवाई को बाहर निकलने की भी कोशिश की. किंतु मुंह से कुछ नहीं निकला. ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था. भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के चिकित्सकों ने मेरी पत्नी को मृत्यु घोषित कर दिया. कहा कि मेरी पत्नी से कोई आपसी विवाद नहीं था. इधर, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के निर्देश पर एसआइ प्रकाश रंजन व एसआइ आफताब अंसारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की. वहीं मृतका के पति अमित चौधरी से भी पूछताछ की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. बुधवार को मृतका का अंतिम संस्कार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >