बरहरवा में नौ नवंबर को रौनियार वैश्य महासम्मेलन

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य परिषद् के तहत 9 नवंबर को बरहरवा में जिला स्तरीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय बरहरवा स्थित आरबी पैलेस में समाज के नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने शिक्षा, संस्कृति, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में समाज के विकास की जरूरत पर बल दिया। साथ ही राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। रांची डीआईजी सुनील गुप्ता को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने समाज के उत्थान और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया।

प्रतिनिधि, बरहरवा. अखिल भारतीय रौनियार वैश्य परिषद् के तत्वावधान में 9 नवंबर को बरहरवा में जिला स्तरीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह निर्णय मंगलवार को बरहरवा स्थित आरबी पैलेस में समाज के साहिबगंज जिलाध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के संतोष भगत और दुमका जिला सचिव जितेंद्र भगत शामिल हुए. इस दौरान समाज के उत्थान और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार किया गया. प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि रौनियार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कृति, आर्थिक, व्यापार, नौकरी और राजनीति जैसे क्षेत्रों में आगे आने की आवश्यकता है, तभी समाज सशक्त होगा. बैठक में समाज के लोगों को उचित राजनीतिक भागीदारी मिले, इस पर प्रस्ताव लिए गए. साथ ही रौनियार समाज के रांची डीआईजी सुनील गुप्ता को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया. इस अवसर पर संगठन महासचिव कृष्ण भगत, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र भगत, आनंद भगत, अशोक भगत, ब्रजमोहन भगत, गंगासागर भगत, हरिशंकर, अनंत भगत, रंजीत, उत्तम, अमित, संजय सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >