राजमहल में लंबित कांडों पर एसडीपीओ की सख्ती, जल्द निष्पादन और गिरफ्तारी को लेकर दिए कड़े निर्देश

राजमहल थाना परिसर में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने लंबित पुलिस कांडों की गहन समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं. पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करने पर भी जोर दिया गया.

राजमहल : राजमहल थाना परिसर में शुक्रवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

गिरफ्तारी से साक्ष्य संकलन तक ली जानकारी

समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों के निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन तथा अनुसंधान की वर्तमान स्थिति की बारीकी से जानकारी ली. उन्होंने लंबित मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. पुलिस पदाधिकारियों से मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा.

नियमित समीक्षा पर दिया जोर

एसडीपीओ ने लंबित कांडों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया. मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, ओम प्रकाश चौहान, पवन कुमार, पूजा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >