मिर्जाचौकी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भिजवाया

साहिबगंज. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के करमटोला गांव के जानीभिट्ठा पहाड़ पर बुधवार को मिर्जाचौकी पुलिस ने एक 60 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव की पहचान के लिए पहाड़ के आसपास गांव के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली. लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी. इधर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पहाड़ के जंगलों में शव देखें जानें की सूचना मिलते ही एएसआइ राजाराम को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेजा गया. वहीं, पुलिस ने मृत महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस घटना से संबंधित जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >