11 स्कूलों-मदरसों के मामलों पर जनसुनवाई, जर्जर भवन व चहारदीवारी की समस्याएं उठीं

पतना और बरहरवा प्रखंडों के 11 सरकारी स्कूलों और मदरसों में जनसुनवाई हुई. इस दौरान मध्याह्न भोजन, बच्चों की उपस्थिति, शौचालय और विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही ली गई. जर्जर भवन और डीप बोरिंग की गंभीर समस्याओं को जिला स्तर पर भेजा जाएगा.

पतना : प्रखंड के बिंदुधाम स्थित बीआरसी भवन में शनिवार को पतना एवं बरहरवा प्रखंड के सरकारी स्कूलों व मदरसों की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई हुयी. जिसमें पंचायत स्तर पर कराये गये सोशल ऑडिट के दौरान सामने आये मुद्दों पर संबंधित विद्यालयों व मदरसों के प्रतिनिधियों से जवाब लिया गया तथा अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. जनसुनवाई में दोनों प्रखंडों के कुल 11 स्कूलों व मदरसों के मामलों पर सुनवाई हुयी.

मध्याह्न भोजन से लेकर विद्यालय प्रबंध समिति तक की समीक्षा

इस दौरान विद्यालयों की ओर से मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण योजना) के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, शौचालय की व्यवस्था, बर्तनों की खरीदारी तथा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकों से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. ज्यूरी सदस्यों ने सोशल ऑडिट में सामने आये बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी लेते हुये संबंधित मामलों की समीक्षा की.

जर्जर भवन और डीप बोरिंग की समस्याएं सामने आयीं

सुनवाई के दौरान कई विद्यालयों के जर्जर भवन, चहारदीवारी निर्माण एवं डीप बोरिंग से जुड़ी समस्याएं भी सामने आयीं. प्रखंड ज्यूरी के सदस्यों ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये जर्जर भवन, चहारदीवारी एवं डीप बोरिंग से संबंधित मामलों को जिला स्तरीय जनसुनवाई में भेजने का निर्णय लिया, ताकि इससे संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

ये रहे मौजूद

मौके पर सोशल ऑडिट के जिला संयोजक शंकर दास, सदस्य मनोज मुर्मू, बीईईओ रॉबिन चंद्र मंडल, पतना बीडीओ के प्रतिनिधि सह एमओ रमेश हेम्ब्रम, सीएसओ प्रतिनिधि, बीपीओ मनोहर मंडल व दीपक मंडल, सीआरपी कमलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >