बरहेट में कल लगेगा जनता दरबार, प्रचार-प्रसार शुरू

कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाया जायेगा, जहां विभिन्न समस्याओं के निवारण के साथ-साथ लोग आवेदन भी कर पायेंगे.

प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को जनता दरबार लगेगा. प्रखंड विकास अधिकारी अंशु कुमार पांडे ने बताया कि इसमें विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, जिले के उपायुक्त हेमंत सती, एसपी अमित सिंह सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाया जायेगा, जहां विभिन्न समस्याओं के निवारण के साथ-साथ लोग आवेदन भी कर पायेंगे. इसके अलावा परिसंपत्ति का भी वितरण किया जायेगा. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जनता दरबार में पहुंचने की अपील की है. इधर, जनता दरबार को लेकर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों में झामुमो कार्यकर्ता भी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. मंगलवार को सक्रिय झामुमो कार्यकर्ता समदा सोरेन ने बरहेट संथाली गांव के ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर 18 सितंबर को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >