भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के लिए जिले में प्याऊ की व्यवस्था

चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध कराया जा रहा शुद्ध पेयजल

साहिबगंज

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करना तथा उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्याऊ केंद्रों पर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध रहे तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. डीसी दीपक कुमार दुबे ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी के इस मौसम में आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता हो तथा प्रत्येक सार्वजनिक स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे. उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास किसी की प्यास बुझाने के साथ-साथ जीवन रक्षा का माध्यम भी बन सकता है. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील किया है कि वे गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आयें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >