मनरेगा द्वारा जिओ टैगिंग और जिओ फेंसिंग मोबाइल एप का प्रशिक्षण

विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी

बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में गुरुवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ सन्नी कुमार दास के नेतृत्व में किया गया. जिसका शुभारंभ बीडीओ सहित अन्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान बरहरवा, बरहेट व पतना प्रखंड के एई, जेई, जीआरएस को जिओ टैगिंग और जिओ फेंसिंग मोबाइल एप का प्रशिक्षण साहिबगंज परियोजना पदाधिकारी सुधीर मुर्मू द्वारा दिया गया. प्रशिक्षक ने जियो टैगिंग और जियो फेंसिंग की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. मौके पर बीपीओ विजय कुमार, जेनी विभा किस्कू, सुमित कुमार, प्रकाश सोरेन, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >