पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद किया युवक का शव

शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया है.

बरहरवा. पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के बीच बोनीडांगा हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से बरहरवा थाना पुलिस ने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरहरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि बोनीडांगा हॉल्ट के रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव पड़ा है. जिस पर जीआरपी थाना प्रभारी रामाशंकर के अलावा बरहरवा थाना के एएसआइ सिदाम रविदास व रामप्रवेश दास बोनीडांगा हॉल्ट पहुंचे. शव को बरामद करने के बाद बरहरवा थाना लाया गया. आसपास के लोगों से उसकी पहचान के लिए संपर्क किया. पर अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >