रेलवे प्लेटफॉर्म के समीप अवैध दुकानें हटायीं, आरोपी के घर छापेमारी
Copied link
जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच तेज की
साहिबगंज.
महाराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की बोगी में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. घटना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और तथ्यों की जांच की. इसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी, लेकिन वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पक्ष के परिजनों को स्पष्ट रूप से कहा है कि आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण कराना होगा, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान रेलवे प्लेटफॉर्म के समीप अवैध रूप से लगी दुकानों को भी हटाया गया. पुलिस का कहना है कि प्लेटफॉर्म और यार्ड क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है. गौरतलब है कि शनिवार को महाराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप यार्ड में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी थी. इस मामले में साहिबगंज जीआरपी थाना में कांड संख्या 10/26 दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.