पूजा के बाद नये बैरक में कई जवानों ने किया शिफ्ट

6 करोड़ 92 लाख की लागत से पुलिस बैरेक किया गया था तैयार

साहिबगंज

पुलिस लाइन परिसर में कई महीने से तैयार 100 बेड क्षमता वाले नए भवन में धनतेरस के पावन अवसर पर जवानों ने पूजा अर्चना के बाद प्रवेश कर नए कमरे में शिफ्टिंग की. इस अवसर पर एसपी अमित कुमार सिंह, डीएसपी और सार्जेंट मेजर भी मौजूद थे. जवानों ने उत्साह के साथ पूजा पाठ किया और लगभग 6 दर्जन जवान दो नंबर बैरक में प्रवेश कर गए. भवन हूल दिवस के पहले ही तैयार किया गया था, लेकिन विभाग की अनुमति के बाद ही जवानों ने इसमें रहना शुरू किया. पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रसाद ने बताया कि यह जवानों के लिए खुशी और नए उत्साह का क्षण है. गौरतलब है कि जून महीने में 6 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से दो भवन बनाए गए थे. प्रत्येक भवन में 100-100 बेड की क्षमता है, यानी कुल 200 बेड की सुविधा अब जवानों के लिए उपलब्ध है. इससे पहले जिले में जवानों को रहने में असुविधा का सामना करना पड़ता था. नए भवन में प्रवेश के बाद जवानों में न केवल खुशी का माहौल देखा गया, बल्कि उनका उत्साह भी बढ़ गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सहयोग से यह सुविधा संभव हो सकी, जिससे जिले में पुलिस कर्मियों के रहने की समस्या अब समाप्त हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >