पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, फरक्का. समशेरगंज थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर समशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धुलियान डाक बंगला-पाकुड़ मुख्य मार्ग में धोरमारा के समीप पुलिस चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाश लेने के क्रम में एक पिस्टल, एक राउंड गोली एवं तीन मैगजीन बरामद किये गये. समशेरगंज थाना के आइसी सुब्रोत घोष ने बताया कि गिरफ्तार युवक जलदीपुर निवासी अनारुल इस्लाम तथा सकिरूल हक है. पुलिस इसके संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है. न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >