ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति गठित

चुनाव के बाद संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारिक हितों के संरक्षण का लिया संकल्प

साहिबगंज

ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है. जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 मई 2026 को संपन्न हुए चुनाव के उपरांत नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी समिति साहिबगंज जिले के व्यापार, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध और संकल्पित है. समिति का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है. कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता एवं संगठन-विरोधी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस संबंध में शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक बुलायी जाएगी, जिसमें दोषी सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने सहित आवश्यक कार्रवाई पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा. नवगठित कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय भुवानिया, उपाध्यक्ष अंकित केजरीवाल, सचिव मोहित बेगराजका, सह सचिव पिंटू शाह, सह सचिव अजय डोकानियां, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार को चयनित किया गया है. वहीं शंकर प्रसाद शाह, नवल किशोर मंडल, रविशंकर पोद्दार, प्रकाश झुनझुनवाला, राहुल कुमार जायसवाल, अंकित कुमार तमाखुवाला, शुभम तिवारी तथा विकास कुमार कौशिक को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >