एमओआइसी ने किया टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

सूची का किया अवलोकन

बरहरवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कर्मकार ने गुरुवार को सीएचसी बरहरवा अंतर्गत संचालित नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तीन सत्र स्थल कहारपाड़ा, गोपालपुर एवं मोगलपाड़ा का निरीक्षण किया. बताया निरीक्षण का उद्देश्य प्रखंड के विभिन्न सत्र स्थलों पर चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता, उपस्थिति, वैक्सीन प्रबंधन एवं लाभार्थियों की सूची के सत्यापन को सुनिश्चित करना था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण रजिस्टर, ड्यू लिस्ट एवं टीकाकृत बच्चों की सूची का अवलोकन किया. साथ ही उक्त सत्रों में से किसी भी सत्र का नियमित पर्यवेक्षण नहीं किये जाने पर सुपरवाइजर यथा सीएचओ, एमपीडब्ल्यू या बीटीटी पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को रिपोर्ट समय पर जमा करने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी एएनएम, सहिया एवं सेविकाओं को टीकाकरण की ड्यू लिस्ट को पालन करने को कहा. मौके पर दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >