बरहेट के बरमसिया व बरहरवा के आहुतग्राम पंचायत में आइएसओ सर्टिफिकेशन

सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से ले सकेंगे लोग,

बरहरवा. प्रखंड की बरमसिया पंचायत व बरहरवा प्रखंड के आहुतग्राम पंचायत का आइएसओ सर्टिफिकेशन कराया गया है. इनमें से आइएसओ सर्टिफिकेशन से पंचायत में बेहतर सार्वजनिक सेवाएं मिल पायेगी. अब झारखंड की पंचायतों की तस्वीर बदल रही है. राज्य का पंचायतीराज विभाग विभिन्न जिलों में से 31 पंचायतों का आइएसओ सर्टिफिकेशन के लिए ””किला”” ( केरल इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ) का सहयोग ले रहा है. इससे पंचायत को मिले कई विभागों के अधिकार व पंचायत कार्यालय को सुदृढ़ीकरण किए जाने पर काम हो रहा है. अब लोग सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से ले सकेंगे. पंचायत के निवासियों को अधिक विश्वसनीय और कुशल सार्वजनिक सेवाओं का अनुभव भी होगा. पंचायत में कार्यों की पारदर्शिता बढ़ेगी. लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी व कर्मियों की जवाबदेही भी तय होगी. ठीक ढंग से काम नहीं कर पाने की स्थिति में कर्मियों पर कार्रवाई भी तय होगी. पंचायत का बेहतर शासन ग्रामीण क्षेत्र के समग्र, सामाजिक, आर्थिक विकास में भी योगदान देगा. डिजिटल उपकरणों का उपयोग भी हो सकेगा. इससे स्थानीय प्रशासन में दीर्घकालिक सुधार हो सकेगा. इसके लिए पंचायत से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है. इनको ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और इसकी कार्यवाही को व्यवस्थित करने के बारे में भी बताया गया है. जिले के 9 प्रखंडों में से दो प्रखंडों की दो पंचायतों का ही चयन आइएसओ सर्टिफिकेशन के लिए किया गया है. इनमें से बरहरवा प्रखंड के आहुतग्राम पंचायत व बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत का चयन आइएसओ सर्टिफिकेशन के लिए हुआ है. बताते चलें कि आहुतग्राम पंचायत में कुल चार गांव आहुतग्राम, गौरीपुर, निजामपूर व किष्टोपुर है. इनकी कुल आबादी 6000 के करीब है. वहीं, बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत में 19 गांव हैं. जिनकी कुल जनसंख्या 6000 के करीब है. जिनमें 3200 पुरुष व 2800 महिलाएं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें