विधायक कक्ष में फरियादियों ने सुनायी अपनी समस्याएं

लोगों ने आंबेडकर आवास, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास में हो रही समस्या बतायी. ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय से संबंधित जमीन का दाखिल खारिज व अन्य परेशानी से अवगत कराया.

बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए. लोगों ने आंबेडकर आवास, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास में हो रही समस्या बतायी. ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय से संबंधित जमीन का दाखिल खारिज व अन्य परेशानी से अवगत कराया. प्रखंड अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर जल्द समस्या के निदान करवाने का आश्वासन दिया. इसके दिव्यांग व वृद्धा पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निदान ऑन द स्पॉट करवाया गया. मौके पर मेरी मरांडी, अनंत लाल भगत, नेहाल अख्तर, अनारुल खान, दाऊद शेख, रबीउल इस्लाम, तकरेज आलम, आलमगीर मंसूरी, जमरुल इस्लाम, छोटेलाल रामानी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >