बकरीद को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर राधानगर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने की. बैठक में उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन मौजूद थे. इसके अलावा क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित थे. एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों एवं भीड़ जुटने वाले स्थानों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें. सभी ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की तथा कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि त्योहार के दिन पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी. थाना क्षेत्र के 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है. इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत राधानगर थाना को सूचना दें. मौके पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआइ गंगा प्रसाद, हाकिम मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, सचिव विश्वजीत मंडल, ऐनुल हक अंसारी, जहांगीर अली, विक्रम सरकार, सुनील प्रामाणिक, अजरुद्दीन शेख, अनवारुल हक आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.