साहिबगंज. उलगुलान के महानायक, जल-जंगल-जमीन के अमर प्रहरी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार साहिबगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डीसी दीपक कुमार दुबे ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्त्ता गौतम कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के महान व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए किया गया.
उलगुलान के महानायक के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

उलगुलान के महानायक के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
Copied link
डीसी दीपक कुमार दुबे ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये.