बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

साहिबगंज.जिला समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बरहेट एवं मंडरो प्रखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन मंथन संस्था, मुख्यमंत्री सारथी योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) के संयुक्त सहयोग से किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था. साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम और शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में समाज की भूमिका को रेखांकित किया गया. मुख्यमंत्री सारथी योजना की सेंटर ट्रेनर सुनैना कुमारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सिलाई मशीन ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी सहायक, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर (एडीसीए) जैसे विभिन्न ट्रेडों में तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे रोजगार या स्वरोजगार के योग्य बन सकें. मंथन संस्था के समन्वयक अमन वर्मा ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह और बाल श्रम से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया. वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक मोहम्मद इकबाल ने नशामुक्ति और किशोर न्याय अधिनियम पर विस्तार से जानकारी दी. चंदा कुमारी ने स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर और दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पर जानकारी साझा की। साथ ही साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम ने बालिकाओं में आत्मविश्वास व सजगता का नया संचार किया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >