जान जोखिम में डालकर मनिहारी आना-जाना करते हैं लोग

100 प्रति व्यक्ति भाड़ा देकर मनिहारी जाना पड़ता है

साहिबगंज

साहिबगंज डीबीएल घाट गंगा पुल के समीप से लोग मनिहारी के लिए प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आने-जाने को विवश हैं. लोगों को साहिबगंज से मनिहारी और मनिहारी से साहिबगंज कठिनाइयों के साथ आना-जाना करना पड़ता है. साहिबगंज-मनिहारी लंच और जहाज बंद है. साहिबगंज से लाल बथानी 70 रुपये भाड़ा देकर नाव तक आना पड़ता है. नाव से 100 प्रति व्यक्ति भाड़ा देकर मनिहारी जाना पड़ता है. क्षमता से अधिक यात्रियों को लकड़ी के नाव पर सवार कर इस पार से उस पार ले जाते हैं. उस पर भी नाव पर दर्जनों बाइक भी सवार भी रहता है. साहिबगंज से मनिहारी और मनिहारी से साहिबगंज जाने आने के लिए आदमी का भाड़ा 100 रुपये, बाइक का भाड़ा 100 समेत 300 रुपये भाड़ा देकर झारखंड से बिहार की ओर पहुंचते है. एसी गौतम भगत ने बताया कि अवैध रूप से या अत्यधिक लोड नाव को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >