केस के अनुसंधानकर्ता पर पैसे मांगने का आरोप

केस होने के दो महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसपी को आवेदन

साहिबगंज. राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीधर तीन नंबर कॉलोनी निवासी महिला प्रियंका विश्वास ने अपने केस में अब तक कार्रवाई नहीं होने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है. दर्शाया है कि राधानगर कांड संख्या 340/25 उन्होंने 16 अगस्त 2025 को दर्ज कराया था. इसमें महानंदो बरोई, बक़िम विश्वास, तपोश विश्वास एवं बबलू विश्वास को आरोपी बनाया गया था. महिला ने आवेदन में जिक्र किया है कि केस करने के बाद मुझे घर से निकाल दिया गया है. मैं अपने परिवार के लोगों को बचाने के लिए एक छोटे से दुकान में बिना शौचालय, बिना पानी की व्यवस्था और बड़े तकलीफ से जीवन व्यतीत कर रही हूं. आवेदन में यह भी जिक्र है कि केस के अनुसंधानकर्ता और उसके सहयोगी द्वारा पैसे की मांग की जाती है. साथ ही केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है. महिला ने एसपी से गुहार लगायी है कि दो महीना बीत जाने के बाद भी अब तक इस केस में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है. अब तक किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना नहीं लाया गया है. आवेदन में महिला ने एसपी से निष्पक्ष रूप से कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >