भतीजे पर लगा चाची को चाकू मारने का आरोप, केस दर्द

बरहेट के बोड़बांध गांव में एक युवक ने अपनी चाची पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बरहेट. बोड़बांध गांव में एक महिला को उसके भतीजे ने चाकू से मार दिया, जिससे महिला जख्मी हो गयी. पीड़िता मंजू देवी, पति हीरा मंडल ने बताया कि बुधवार की रात्रि हमारे घर के पास रिश्ते में भतीजा संजय मंडल बाइक से आया और गाली-गलौज करने लगा. उसका तेवर देखकर अपने पति और बेटे को बाहर निकलने नहीं दिया.

मंजू देवी खुद समझाने के लिये जैसे ही बाहर निकली, संजय ने उसका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया. जान मारने की नीयत से पेट में छुरा मार दिया, जब वह दर्द से कराहने लगी तो उसका पति, बेटा और आसपास के लोग जमा हो गये. इसे देखते ही संजय बाइक लेकर फरार हो गया.

पीड़िता ने मामले की शिकायत बरहेट थाने में की. पुलिस ने मामले में कांड संख्या 86/26 दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि आरोपी फरार है. पुलिस बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >