शाहूजी महाराज की जयंती 13 को मनेगी : बालदेव

राष्ट्रीय अधिवेशन 9 अगस्त को

साहिबगंज. दहिया टोला स्थित आंबेडकर भवन में रविवार को मूलनिवासी संघ जिला ईकाई साहिबगंज की बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के लिए विचार-विमर्श हुआ. राष्ट्रीय अधिवेशन 9 अगस्त को गया बिहार में होने जा रहा है. बालदेव उरांव ने कहा कि बैठक में आरक्षण के जनक शाहूजी महाराज की जयंती समारोह पर 13 जुलाई को केलाबाड़ी, पोखरिया में पशुपतिनाथ मंडल के निवास स्थान पर समय दो बजे मनाया जायेगा. इस अवसर पर बालदेव उरांव, फुलकुमार रजक, अनिल पासवान, आदित्य नारायण, राजेश हरि, सिमोन हांसदा, दिलीप कुमार, विभीषण पासवान, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दीप्ति उरांव, हरेंद्रनाथ दास, वीरेंद्र मंडल, अनिता कुजूर, सरस्वती देवी, पशुपतिनाथ मंडल, अनिल रजक, रामसरूप यादव, योगेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त