बरहरवा में कुशवाहा टोला में मोबाइल चोरी और नकदी पर हाथ साफ

बरहरवा थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला में सोमवार रात अनजान चोर कई घरों में चोरी की कोशिश करता पाया गया। दो घरों से मोबाइल चोरी की पुष्टि हुई, जबकि एक घर में पर्स से पैसे चोरी की कोशिश हुई। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज जांची जिसमें रात 1:55 बजे चादर में चेहरा ढके संदिग्ध को देखा गया। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैलने के बाद लोग सतर्क हो गए। पीड़ितों ने आवेदन देने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन थाना में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, रात 1:55 बजे चादर में लिपटा दिखा चोर प्रतिनिधि, बरहरवा. बरहरवा थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला में सोमवार रात एक अज्ञात चोर द्वारा कई घरों में चोरी का प्रयास किया गया. दो घरों से मोबाइल चोरी की पुष्टि हुई है. पंकज महतो और सौरभ कुमार ने सुबह उठने पर अपने मोबाइल गायब पाए. खोजबीन के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी. रविकांत महतो ने भी बताया कि उनके घर में घुसकर चोर ने पर्स से पैसे चोरी करने की कोशिश की. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रयाग सिंह के घर, आरबी पैलेस और दुर्गा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की. फुटेज में रात 1:55 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति चादर से चेहरा ढके हुए घूमता नजर आया. घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग अपने घरों की सुरक्षा जांचने लगे. हालांकि खबर लिखे जाने तक थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन पीड़ितों ने आवेदन देने की तैयारी की बात कही. सूत्रों के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पूर्व नया टोला में भी इसी तरह की चोरी की घटना हुई थी. बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >