घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचायेगी मोबाइल ओपीडी वैन : डीसी

यह वैन जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर आमजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्रदान करेगी.

संवाददाता, साहिबगंज समाहरणालय परिसर से मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती ने आकांक्षी जिला मद से संचालित मोबाइल ओपीडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वैन जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर आमजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्रदान करेगी. उद्देश्य है कि दूर-दराज के लोगों को सुलभ, सस्ती और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, ताकि उन्हें इलाज के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकतम जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुँचें और नियमित भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया जाए. इस अवसर पर डॉ. रामदेव पासवान, गौतम भगत, झुनु कुमार मिश्रा, छुटेश्वर दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >