छोटा अकुनबान्ना आंगनबाड़ी में वन वीक वन सीएचसी कार्यक्रम का शुभारंभ

विधायक प्रतिनिधि और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उधवा

प्रखंड के छोटा अकुनबान्ना आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को वन-वीक वन-सीएचसी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ और डॉ. किरण माला ने ग्रामीणों से बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है. डॉ. किरण माला ने बताया कि बच्चों को पांच वर्षों की आयु तक सात चरणों में टीका दिया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को समय पर टीका लगवाकर इस अभियान का अधिकतम लाभ उठायें, ताकि बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी वसीम अकरम, शिव शंकर शर्मा, एमटीएस अनिल पाल, बीटीटी धीरन मंडल एवं एएनएम सलेहा नाज शमीम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >