इस बार भी छठ पूजा पर की जायेगी बेहतर व्यवस्था : पंकज मिश्रा

मिश्रा व एसपी ने कई गंगा घाटों का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराने को कहा

साहिबगंज

छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह, एसडीओ अमर जॉन आइंद के साथ बिजली घाट, शकुंतला घाट और अन्य घाटों का निरीक्षण किया. एसपी ने बताया कि इस वर्ष गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इसलिए घाटों पर बांस लगाकर मजबूत बैरिकेडिंग करने, स्थानीय गोताखोर और नाविक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. छठ पूजा के दोनों दिन श्रद्धालुओं को पानी गहरा होने का संकेत देने के लिए अनाउंसमेंट की जायेगी. उन्होंने आम जनता से अपील की कि गहरे पानी में प्रवेश न करें. केवल सुरक्षित क्षेत्र में ही रहें. सूर्य देव मंदिर घाट को सबसे सुरक्षित घाट बताया गया है. केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि चानन घाट, ओझा टोली घाट, बिजली घाट और शकुंतला सहाय घाट पर हर साल की तरह इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने गीली मिट्टी हटाकर डस्ट डालने और घाटों की उचित सफाई का निर्देश दिया. सदर एसडीओ ने सभी घाटों पर लाइट लगाने और पानी के करंट से सतर्क रहने की सलाह दी. मौके पर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >