इ-विद्या वाहिनी पर समय पर उपस्थिति दर्ज बनायें : बीइइओ

प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने की.

बोरियो. प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने की. गोष्ठी में सभी प्रधानाध्यापकों को ई विद्या वाहिनी ऐप पर शिक्षक व छात्र उपस्थिति प्रतिदिन दर्ज करने का निर्देश दिया गया. बीइइओ ने स्पष्ट किया कि उपस्थिति के आधार पर ही वेतन व मानदेय देय होगा. साथ ही प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक एमडीएम से संबंधित एसएमएस भेजने को कहा गया. पलाश कार्यक्रम, एफएलएन संचालन, छात्र खाता खोलने, छात्रवृत्ति व पोशाक योजना सहित अन्य शैक्षणिक निर्देश दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >