देसी कट्टे के साथ रील बनाकर किया वायरल, पुलिस ने भेजा जेल

देसी कट्टे के साथ रील बनाकर किया वायरल, पुलिस ने भेजा जेल

राजमहल. तालझारी थाना क्षेत्र के छोटी भगियामारी नयाटोला निवासी दो लड़कों विनोद कुमार व गोलू कुमार द्वारा देसी कट्टा के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए साहिबगंज जिला पुलिस ने कार्रवाई की. एसपी के निर्देश पर तालझारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने दोनों आरोपियों को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से एक देसी कट्टा और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें हथियार के साथ बनायी गयी रील पायी गयी. तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे के बयान पर थाना कांड संख्या 143/25 के तहत मामला दर्ज किया गया. इस संबंध में जानकारी राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. आरोपियों को राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे के अलावा एसआइ संजीत मिश्रा और एएसआइ बाघाराम मारडी शामिल थे. प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >