रामपुरहाट के मंदिर से गायब हुए लड्डू गोपाल, बरहेट में मिले घर की छत पर

बरहेट में एक चमत्कारिक घटना ने सबको हैरान कर दिया है. पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से गायब लड्डू गोपाल की मूर्ति बरहेट के एक घर की छत पर मिली. इस खबर के फैलते ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

बरहेट : बरहेट बाजार के क्रांति टोला में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. सुनील कुमार दे के घर पर लड्डू गोपाल के अचानक मिलने की खबर के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. बरहेट बाजार निवासी राजू कुमार दे ने बताया कि उनकी बहन सुपर्णा दास, जो पश्चिम बंगाल के मारग्राम (रामपुरहाट) की रहने वाली हैं, मंगलवार को बरहेट आयी थीं. गुरुवार की देर शाम घर की ऊपरी मंजिल की गैलरी में किसी की मौजूदगी का अहसास होने पर सुपर्णा ऊपर पहुंचीं, तो रेलिंग के पास लड्डू गोपाल को देखकर हैरान रह गयीं.

रामपुरहाट फोन किया तो सामने आयी हैरान करने वाली बात

परिवार के अनुसार, सुपर्णा मंगलवार को बरहेट आते समय लड्डू गोपाल को अपने रामपुरहाट स्थित घर के मंदिर में ही छोड़कर आयी थीं. संशय दूर करने के लिए उन्होंने तुरंत रामपुरहाट फोन किया. वहां परिजनों ने बताया कि घर के मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति नहीं है.

दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शुक्रवार सुबह जैसे ही यह बात आसपास के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों तक पहुंची, खबर तेजी से फैल गयी. इसके बाद घर में लड्डू गोपाल की स्थापना कर महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >