बरहरवा में छह से 20 नवंबर तक चलेगा कालाजार खोज पखवारा

कालाजार एक वेक्टर जनित रोग है

बरहरवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में मंगलवार को डॉ सरिता टुडू की अध्यक्षता में कालाजार, कुष्ठ रोग व अन्य बीमारियों के रोकथाम को लेकर सहियाओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डॉ टुडू ने बताया कि 6 से 20 नवंबर के बीच 15 दिनों तक कालाजार खोज पखवारा चलाया जायेगा. जिसमें सहिया दीदियों को प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर कालाजार के मरीजों की खोज करना है तथा मरीज मिलने की स्थिति में सीएचसी बरहरवा लाकर उनका इलाज करवाना है. उन्होंने बताया कि कालाजार एक वेक्टर जनित रोग है, जो संक्रमित मादा बालू मक्खी के काटने से होती है. अगर समय पर कालाजार का इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा हो सकता है. साथ ही उन्होंने बताया कि 16 से 26 नवंबर के बीच कुष्ठ रोग खोज अभियान भी चलाया जायेगा. साथ ही मलेरिया, चिकनगुनिया, फाईलेरिया, टीबी आदि रोगों के मरीजों की खोज तथा उनके इलाज को लेकर भी सहिया दीदियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिये. मौके पर बीपीएम संजय कुमार सिंह, बीएएम दिनेश कुमार, एमटीएस अजय कुमार, एमपीडब्ल्यू हर्षवर्धन, मो सूफियान, बीटीटी रासबिहारी दास, श्रवण सोरेन, सहिया ललिता देवी, संपा देवी, चंचली देवी, डोली खातून सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >