गरीबों का हक छीना गया तो सड़क से संसद तक होगा संघर्ष

मनरेगा योजना से छेड़छाड़ के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कहा

साहिबगंज केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम व स्वरूप में बदलाव कर कथित रूप से “वीबी जी रामजी योजना” लागू करने की तैयारी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक पर धरना दिया गया. अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद थे. धरना स्थल पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए जीवनरेखा है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देती है. पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा को कमजोर कर गरीब मजदूरों का हक छीनना चाहती है. पहले नाम बदलने की कोशिश की जा रही है और अब वित्तीय व तकनीकी प्रक्रिया को जटिल बनाकर मजदूरों तक लाभ पहुंचने में बाधा खड़ी की जा रही है. झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू ने कहा कि मनरेगा में “एम” का अर्थ महात्मा गांधी है, जो सत्य और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं. उनके नाम से छेड़छाड़ करना केवल योजना नहीं, बल्कि विचारधारा पर हमला है. राजमहल विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि देश गंभीर बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन रोजगार बढ़ाने की बजाय केंद्र सरकार रोजगार देने वाली योजनाओं को कमजोर कर रही है. जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि झारखंड सरकार और झामुमो इस तरह के नामकरण और शर्तों को स्वीकार नहीं करेगी. धरना के बाद शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की गयी तो आंदोलन को राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक तेज किया जायेगा. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य अमरनाथ यादव, अखलाकुर रहमान, जिला उपाध्यक्ष मुजम्मिल हक, जंग बहादुर सिंह, जिला परिषद सदस्य बारीक शेख, मो अली अंसारी, बर्नाड मरांडी, गुरु हेंब्रम, मो शाहबाज, बाबू दा, अनीसुर रहमान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >