प्रतिनिधि, बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के खिजुरखासल पंचायत के डुमरा गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता विजय सोरेन का मिर्गी की बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी बिटिया टुडू और तीन छोटे बच्चे छोड़ गये हैं.
परिवार से मिले पार्टी नेता
निधन की सूचना पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला संगठन सचिव छवि हेम्ब्रम कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया और तत्काल राशन, चावल, दाल व नकद राशि की सहायता प्रदान की.
सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि विजय सोरेन पार्टी के एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे. उन्होंने परिवार को सभी सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया.
ये रहे मौजूद
मौके पर झामुमो नेता देव सोरेन, समदा सोरेन, चार्लेश सोरेन, विनय सोरेन, संजय सोरेन, लखीराम सोरेन, फिरोज अंसारी, अमजेद अंसारी और सुनील मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.
