सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो में शोक, साहिबगंज में 7 सितंबर का धरना स्थगित

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' का 6 सितंबर 2026 को निधन हो गया. इस दुखद अवसर पर पार्टी ने 7 सितंबर को होने वाले सभी धरना प्रदर्शनों को स्थगित करने का निर्णय लिया है.

बरहरवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार साहिबगंज जिला अंतर्गत प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं नगर अध्यक्ष, सचिव समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है कि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' का 6 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 3.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया. शोक के इस कठिन समय में पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं.

सभी प्रखंड मुख्यालयों में होना था धरना-प्रदर्शन

निर्देश में कहा गया है कि 7 सितंबर 2026 को साहिबगंज जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है.

जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने दी जानकारी

उक्त जानकारी झामुम के साहिबगंज जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >