एसआईआर के दौरान बीएलए व बीएलओ के बीच रहे समन्वय : झामुमो
Copied link
राजमहल व उधवा में झामुमो की बैठक, एफआईआर कार्य में सतर्क रहने पर जोर
राजमहल/उधवा.
राजमहल निरीक्षण भवन में नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजाद की अध्यक्षता में नगर एवं प्रखंड झामुमो कमेटी की बैठक एसआईआर को लेकर आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, विधायक प्रतिनिधि सह युवा मोर्चा जिला सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू तथा केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान शामिल हुए. प्रखंड एवं नगर कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया. बैठक में एसआईआर कार्य के दौरान बीएलए-1 और बीएलए-2 को आवश्यक जानकारी देने तथा बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया गया ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे. जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को सतर्क रहकर कार्य करना है और हर स्तर पर मतदाताओं की मदद करनी है. विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल एसआईआर के माध्यम से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में वास्तविक मतदाताओं के नाम भी काटे जा रहे हैं, जिसका उदाहरण पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, प्रो नजरूल इस्लाम, स्मित चौरसिया, राजीव बर्मन, दुर्गा मंडल, मुर्शीद राजा, मकसूद आलम और आशीष मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
इधर, उधवा मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में भी झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई. इसमें जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, मो मारूफ उर्फ गुड्डू, एखलाकुर रहमान, बसंती हांसदा समेत कई नेता शामिल हुए. बैठक में दर्जनों बीएलए-2 को एसआईआर को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए. नेताओं ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में वास्तविक मतदाताओं का नाम नहीं हटना चाहिए. मो मारूफ ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के मानिकचक विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के नाम पर हजारों मतदाताओं के नाम काटे गए. वहीं अरुण सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा अब आधार कार्ड और राशन कार्ड को भी दस्तावेज के रूप में शामिल किया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहकर जरूरत पड़ने पर छूटे हुए नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, सचिव विश्वजीत मंडल, जिप सदस्य रानी हांसदा, प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन, कीनू सोरेन, मुखिया भैया किस्कू, संजय मंडल, आलमगीर आलम, जहांगीर शेख, जैनुल आब्दीन, बरनावास सोरेन, जियाउल हक, सबीना यास्मीन,आशिक शेख, सलाम शेख, सकल हेंब्रम, टीपू सुल्तान, नईम शेख सहित पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत सचिव मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.