प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू एसएसडी उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की. इसमें मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम, जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू आदि शामिल रहे. इस दौरान केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले महीने से राज्य में एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) शुरू हो रहा है. 90% मतदाताओं को मैपिंग हो चुकी है. इसीलिए सभी मतदाता अपने-अपने पहचान के साथ अन्य संबंधित कागजात जरूर रखे, ताकि मतदाता सूची से नाम गायब न हो. वहीं, बैठक में केंद्रीय सचिव कार्यकर्ताओं की समस्याओं से अवगत हुए तथा उसका समाधान किया. आगे बताया कि शिवगादी चौक से लेकर बाबा गाजेश्वरनाथ मंदिर, बरहेट तीनमुहानी चौक से पाडेर बथान सीमा तक सोलरलाइट लगायी जायेगी. इस वर्ष शिवगादी में रोप-वे लगाने की भी प्रक्रिया शुरू होगी. रोप-वे कंपनी से बात-चीत हो चुकी है. वहीं, साहिबगंज वापसी के दौरान बरहेट प्रखंड परिसर में उन्होंने नवनिर्मित इंदौर स्टेडियम का शुभारंभ किया. मौके पर प्रखंड सचिव मुजीबुल रहमान, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रो नजरूल इस्लाम, सीमोन मालतो, बल्लू उर्फ देव सोरेन बबलू मिश्रा, मो अली, लखीराम हेंब्रम, रूपक साह, लड्डू भगत, पप्पू भगत आदि मौजूद थे.
90% वोटरों की हो चुकी मैपिंग, जरूरी कागजात रखें तैयार : पंकज मिश्रा
इस दौरान केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले महीने से राज्य में एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) शुरू हो रहा है.

90% वोटरों की हो चुकी मैपिंग, जरूरी कागजात रखें तैयार : पंकज मिश्रा