बरहरवा -सुदीप्त सोनू के निधन पर झामुमो में शोक, पंकज मिश्रा व संजय गोस्वामी ने जताया दुख

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया है.

बरहरवा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता एवं राज्य के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. उनके निधन पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

पंकज मिश्रा ने बताया अपूरणीय क्षति

पंकज मिश्रा ने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन हमेशा याद किया जाएगा.

संजय गोस्वामी ने जताया दुख

संजय गोस्वामी ने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, समर्पित और जुझारू साथी को खो दिया है. उनका योगदान संगठन और समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >