बरहेट. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्य जोरों पर है. गुरुवार को प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने अलग-अलग पंचायतों में एसआइआर कार्य का अवलोकन किया. उन्होंने सनमनी पंचायत के बूथ संख्या 191, 192, 193, 197 के अलावा बोड़बांध पंचायत में बूथ पर मौजूद बीएलओ से गणना प्रपत्र वितरण व फॉर्म सत्यापन की जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि सभी 116 बूथों पर झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से बीएलए-2 व प्रवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो मतदाताओं को सही तरीके से गणना प्रपत्र भरने में सहयोग कर रहे हैं. मौके पर समदा सोरेन, जॉन टुडू, संजय ठाकुर, नयन मरांडी आदि मौजूद थे.
