Jharkhand News: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के गांव में लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

Jharkhand News: हूल दिवस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ पहुंचे, तो यहां हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगे.

Jharkhand News|भोगनाडीह (साहिबगंज), विकास कुमार : हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के गांव में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए गए. वहां मौजूद लोगों ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद के साथ-साथ झामुमो जिंदाबाद के भी नारे लगाए. रविवार (30 जून) को हूल दिवस पर सिदो-कान्हू और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ भोगनाडीह के पंचकठिया पहुंचे थे.

सिदो-कान्हू को चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन और कल्पना ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने साहिबगंज जिले के बरहेड स्थित भोगनाडीह में सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी. हूल दिवस पर चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन के साथ मंत्री बसंत सोरेन, महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय, सांसद विजय हांसदा सहित अन्य नेता भी पंचकठिया पहुंचे थे.

सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

बुके देकर अधिकारियों ने हेलीपैड पर किया चंपाई सोरेन का स्वागत

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कमिशनर लालचंद डाडेल, दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त हेमंत सती, एसपी कुमार गौरव ने हेलीपैड पर बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद जवानों ने सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

फूलो-झानो की प्रतिमा का हुआ अनावरण

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सीएम ने फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद सभी पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया. नेताओं ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सोरेन जिंदाबाद, झामुमो जिंदाबाद के नारे लगाए.

Also Read

Hul Diwas: हूल कोई विद्रोह नहीं, अंग्रेजों, जमींदारों और महाजनों के खिलाफ युद्ध था

Hool Diwas: साहिबगंज में भाजपा को मशाल जुलूस निकालने से रोका, 15 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >