प्रतिनिधि, राजमहल: सियार के अचानक हमलों से राजमहल के महाजनटोला में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया. अलग-अलग स्थानों पर सियार के हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
अचानक हमले से लोगों में मची भगदड़
बताया गया कि सियार ने महाजनटोला के अलग-अलग स्थानों पर अचानक लोगों पर हमला कर दिया. हमले में आर्यन अहमद (8), अंजना कुमारी (25), पायल कुमारी (18), विष्णु मंडल (46), रिंटू चौधरी (16), लक्ष्मी कुमारी (34), गंगा देवी (47), मो. साहिल (27), रतन ढोली (50) और असमाउल (11) समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये.
अचानक हुए हमलों से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सियार के हमले के बाद स्थानीय लोगों में भी भय देखा गया.
परिजनों और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
घटना की जानकारी फैलते ही महाजनटोला के लोगों में सियार को लेकर चिंता बढ़ गयी. लोग अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं.
महाजनटोला में बना भय का माहौल
सियार के अचानक और लगातार हुए हमलों से महाजनटोला के लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है. लोगों में सियार के दोबारा हमला करने की आशंका को लेकर भी डर का माहौल है.
