राजमहल - सियार के आतंक से महाजनटोला में दहशत : करीब एक दर्जन लोगों को काटकर किया घायल

राजमहल के महाजनटोला में सियार के हमले ने लोगों में दहशत फैला दी है. इस हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

प्रतिनिधि, राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के महाजनटोला में सियार के आतंक से लोगों में डर फैल गया. जानकारी के अनुसार सियार ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर आर्यन अहमद (8), अंजना कुमारी (25), पायल कुमारी (18), विष्णु मंडल (46), रिंटू चौधरी (16), लक्ष्मी कुमारी (34), गंगा देवी (47), मो. साहिल (27), रतन ढोली (50), असमाउल (11) सहित करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया.

इलाके में मची अफरा-तफरी

सियार के अचानक हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. अचानक हुए हमले से लोगों में डर का माहौल बन गया.

अस्पताल में कराया गया उपचार

घायलों को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया.

लोगों में भय का माहौल

घटना के बाद महाजनटोला के लोगों में भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >