सीएस ने किया बोरियो व मंडरो प्रखंड के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण

दी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने की हिदायत

साहिबगंज. सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामदेव पासवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडरो, निर्माण कार्य मंडरो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्ज़ाचौकी तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरसा, तेतरिया एवं लीला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिरसा की सीएचओ लखीपुर एएनएम राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण में सहयोग प्रदान करने गयी थी. स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित पाये गये. सिविल सर्जन ने सिरसा स्वास्थ्य केंद्र के लिए रोड एवं बाउंड्री वाॅल बनाने को कहा. तेतरिया स्वास्थ्य केंद्र के लिए बाउंड्री वाॅल, योग शेड , राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण एवं संस्थान में साफ-सफाई का निर्देश दिया. लीला स्वास्थ्य केंद्र के लिए 200 मीटर रोड बनाने का निर्देश दिया. कहा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी ईमानदारी से काम करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >